Baghpat News: रीनू का चौथा हत्यारोपी गिरफ्तार, योजना बनाने की धारा बढ़ी
-सिसाना गांव के रीनू उर्फ डांसर का शव हत्या करने के बाद छिपाया गया था बस के अंदरफोटो संवाद न्यूज एजेंसीबागपत। सिसाना गांव के रीनू उर्फ डांसर हत्याकांड के चौथे आरोपी संदीप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर कलक्ट्रेट के बाहर फुटओवर ब्रिज के नीचे से पकड़ा गया। मंगलवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।यह गिरफ्तारी दस जून को कोतवाली में दर्ज हुई प्राथमिकी के आधार पर की गई है। सिसाना निवासी रविंद्र ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके फुफेरे भाई सुमित, यश उर्फ काला, दोस्त सागर और संदीप ने मिलकर उसके भाई रीनू की हत्या की थी। हत्या के बाद शव को बस में छिपा दिया गया था। पुलिस ने पहले ही सुमित, यश उर्फ काला और सागर को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में सुमित ने अपनी पत्नी से रीनू के अनैतिक संबंधों के शक में हत्या करने की बात कबूली थी। जांच अधिकारी बृजेश कुमार ने बताया कि जांच के दौरान यह सामने आया कि हत्या योजना बनाकर की गई थी। इसके बाद मामले में संबंधित धाराओं को बढ़ा दिया गया था। वांछित चल रहे चौथे हत्यारोपी संदीप की तलाश जारी थी। उसे मंगलवार को कलक्ट्रेट के बाहर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
#FourthAccusedInRenu'sMurderArrested;ChargeOfConspiracyAdded. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 16, 2026, 17:23 IST
Baghpat News: रीनू का चौथा हत्यारोपी गिरफ्तार, योजना बनाने की धारा बढ़ी #FourthAccusedInRenu'sMurderArrested;ChargeOfConspiracyAdded. #VaranasiLiveNews
