सेफ्टी टैंक बन गया मौत: चार साल का मासूम खेलते-खेलते जा गिरा, इस हालत में मिली लाश; परिजनों में मचा कोहराम

मथुरा के कोसीकलां में सैनी मोहल्ला में सेफ्टी टैंक में गिरने से चार वर्षीय मासूम की मौत हो गई। परिवार के इकलौते बेटे की मौत से घर में कोहराम मच गया। सैनी मोहल्ला निवासी राजेश सैनी के चाचा होती सैनी का पास में ही मकान बन रहा था, जिसमें सेफ्टी टैंक बनाकर छोड़ दिया था। इसमें पानी भरा हुआ था। रविवार को दोपहर राजेश का 4 वर्षीय पुत्र गोलू खेलते हुए वहां पहुंच गया और किसी तरह टैंक में जा गिरा, जिसकी जानकारी किसी को भी नहीं लग सकी। जब गोलू पानी में उतराने लगा तो वहां से गुजर रहे बच्चों की उस पर पड़ी और उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद बच्चे को टैंक से बाहर निकाला उसे सीपीआर भी दी गई और चिकित्सकों के पास ले गए। काफी देर तक जांच के बाद चिकित्सकों ने गोलू को मृत घोषित कर दिया। परिवार में राजेश और उसकी पत्नी के अलावा एक पुत्री और इकलौता पुत्र गोलू था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

#CityStates #Mathura #KosiKalanChildAccident #BoyFallsIntoSepticTank #MathuraChildDeathCase #ConstructionSiteAccidentIndia #ChildSafetyNewsIndia #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 16, 2026, 01:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




सेफ्टी टैंक बन गया मौत: चार साल का मासूम खेलते-खेलते जा गिरा, इस हालत में मिली लाश; परिजनों में मचा कोहराम #CityStates #Mathura #KosiKalanChildAccident #BoyFallsIntoSepticTank #MathuraChildDeathCase #ConstructionSiteAccidentIndia #ChildSafetyNewsIndia #VaranasiLiveNews