Yamuna Nagar News: दो पोकलेन मशीन समेत चार वाहन जब्त
व्यासपुर। अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दो पोकलेन मशीन, पत्थरों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और खनन सामग्री से भरा एक बड़ा ट्राला जब्त किया है। कार्रवाई इंफोर्समेंट टीम ने रणजीतपुर क्षेत्र में देर रात छापेमारी के दौरान की। वाहनों पर करीब 25 लाख रुपये जुर्माना भी किया गया।इंफोर्समेंट विभाग को लंबे समय से क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के आधार पर एएसआई राजेश कुमार, संयम सिंह, रोहित कुमार और जयप्रकाश की टीम ने मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान अवैध खनन में इस्तेमाल हो रही दो पोकलेन मशीनें, पत्थरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली और बिना बिल खनन सामग्री से भरा बड़ा ट्राला पकड़ा गया। मौके पर पहुंचे इंफोर्समेंट थाना प्रभारी राजेश सैनी ने सभी वाहनों को कब्जे में लेकर जब्त कर लिया। इसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित वाहनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। संवाद
#FourVehiclesIncludingTwoPoklenMachinesSeized #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 24, 2026, 03:42 IST
Yamuna Nagar News: दो पोकलेन मशीन समेत चार वाहन जब्त #FourVehiclesIncludingTwoPoklenMachinesSeized #VaranasiLiveNews
