Delhi NCR News: चार छात्र दिल्ली स्टेट अंडर-19 फुटबॉल टीम में चयनित

पूर्वी दिल्ली। ब्रह्मपुरी स्थित गवर्नमेंट बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के चार छात्रों का चयन दिल्ली स्टेट अंडर-19 फुटबॉल टीम में हुआ है। इनमें वंशू कुमार, नैतिक, श्रेयांश जैन और हरीश शामिल हैं। इससे पहले इन खिलाड़ियों ने जोनल स्तर के टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया था।ये सभी स्कूल के कोच अमित कुमार के मार्गदर्शन में नियमित अभ्यास कर रहे हैं। कोच ने बताया कि चारों बच्चे खेल की बारीकियों में माहिर हैं और पढ़ाई में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली स्टेट फुटबॉल टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 12 अक्तूबर को खेला जाएगा। छात्रों की उपलब्धि से स्कूल और इलाके में खुशी का माहौल है। संवाद

#FourStudentsSelectedForTheDelhiStateUnder-19FootballTeam #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 22, 2026, 13:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi NCR News: चार छात्र दिल्ली स्टेट अंडर-19 फुटबॉल टीम में चयनित #FourStudentsSelectedForTheDelhiStateUnder-19FootballTeam #VaranasiLiveNews