Gorakhpur News: आरोपियों की तलाश में लगी हैं पुलिस की चार टीमें

गोरखपुर। सपा जिलाध्यक्ष की प्रेसवार्ता में मारपीट और फायरिंग के आरोपों की जांच में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मामले में नामजद सपा नेता अंशुमान सिंह, उनके बेटे कमलेश और विमलेश समेत अन्य आरोपियों की तलाश में चार टीमें लगाई गई हैं। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो सुरक्षित कर लिए हैं। अब वीडियो, सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयान के आधार पर घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं। फायरिंग के दावे की भी इन्हीं साक्ष्यों से पुष्टि की जाएगी। पुलिस के कब्जे में लिए गए वायरल वीडियो में पूर्व चेयरमैन के बेटे कमलेश द्वारा पूर्व जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी को थप्पड़ मारते हुए दृश्य दिखाई दे रहा है। हालांकि, इस फुटेज में किसी व्यक्ति के असलहा निकालने या गोली चलाने की पुष्टि नहीं हो रही है।पुलिस का कहना है कि केवल एक वीडियो के आधार पर फायरिंग के आरोप को खारिज नहीं किया जा सकता। अन्य वीडियो और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। ्

#FourPoliceTeamsAreSearchingForTheAccused. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 06, 2026, 03:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gorakhpur News: आरोपियों की तलाश में लगी हैं पुलिस की चार टीमें #FourPoliceTeamsAreSearchingForTheAccused. #VaranasiLiveNews