Haridwar News: पेट्रोल पंप मालिक और कर्मचारी से मारपीट, तोड़फोड़ में चार नामजद
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में पुरानी ट्रक यूनियन के पास पेट्रोल पंप पर तेल भराने को लेकर हुए विवाद में मालिक और कर्मचारी से मारपीट और तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोप है कि आरोपी सरिया और पंच जैसे धातु के हथियार लेकर पहुंचे थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, उमरशाद अली पुत्र बुन्दु हसन निवासी मैदानियान ज्वालापुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुरानी ट्रक यूनियन के पास पेट्रोल पंप विशाल भारत फिलिंग स्टेशन के नाम से है। मंगलवार दोपहर करीब 2:45 बजे अपने कार्यालय में बैठे थे। इसी दौरान तीन युवक पेट्रोल डलवाने आए और किसी बात को लेकर वहां काम करने वाले कर्मचारी समीर के साथ मारपीट शुरू कर दी।ये देखकर जब वह कार्यालय से बाहर आए तो युवकों ने अपने अन्य साथियों को भी मौके पर बुला लिया। इसके बाद सभी लोग सरिया, पंच और अन्य हथियार लेकर पहुंचे। नबील, तौफीक, शहजाद और इनके अन्य साथियों ने पेट्रोल पंप के स्टाफ पर हमला कर दिया। हमले में उमरशाद अली के होंठ और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। वहीं पेट्रोल पंप की महिला कर्मचारी शिल्पी के साथ गाली-गलौज करते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। आरोपियों ने कार्यालय के शीशे भी तोड़ दिए। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
#FourPeopleHaveBeenBookedForAssaultingAndVandalizingAPetrolPumpOwnerAndEmployee. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 05, 2026, 13:40 IST
Haridwar News: पेट्रोल पंप मालिक और कर्मचारी से मारपीट, तोड़फोड़ में चार नामजद #FourPeopleHaveBeenBookedForAssaultingAndVandalizingAPetrolPumpOwnerAndEmployee. #VaranasiLiveNews
