Srinagar: ग्रेनेड के साथ लश्कर के चार OGW गिरफ्तार, फर्जी आधार और मोबाइल के अलावा आपत्तिजनक सामग्री बरामद

जम्मू-कश्मीर में लश्कर-ए-ताइबा के चार ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) को गिरफ्तार किया गया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप, सीआरपीएफ ने श्रीनगर के हवल में तलाशी अभियान चलाकर सैयद अहमद पारिमू, रमीज अहमद मट्टू, फिरदौस अहमद भट और मोहम्मद यासीन भट को पकड़ा। इनके पास से चार ग्रेनेड, चार मोबाइल फोन, चार फर्जी आधार, लश्कर के धमकी भरे चार पोस्टर सहित अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई।

#CityStates #Srinagar #OgwsArrested #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 19, 2026, 06:25 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Srinagar: ग्रेनेड के साथ लश्कर के चार OGW गिरफ्तार, फर्जी आधार और मोबाइल के अलावा आपत्तिजनक सामग्री बरामद #CityStates #Srinagar #OgwsArrested #VaranasiLiveNews