Varanasi News: 22 किलोमीटर के अंदर गंगा में डूबे चार, तीन की मौत, एक बचाया गया; परिजनों में कोहराम
Varanasi Accident: 22 किलोमीटर के भीतर गंगा में स्नान के दौरान तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई, जबकि एक को बचा लिया गया। मृतकों की पहचान गणपत (18) निवासी उदयपुर चोलापुर, कृष (19) निवासी कानूपुर करीमुद्दीन, गाजीपुर और हर्षित चौधरी (14) निवासी गोरखपुर के रूप में हुई। गणपत और कृष की मौत कैथी घाट पर गंगा स्नान के दौरान हुई, जबकि हर्षित चौधरी की मौत दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के मीरघाट के पास हुई। तीनों मामलों में पुलिस ने जांच के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए आए गणपत, कृष और रोहन बृहस्पतिवार दोपहर करीब 2:30 बजे कैथी घाट स्थित गंगा में स्नान करने लगे। स्नान के दौरान पैर फिसलने से गणपत और कृष गहरे पानी में समा गए, जबकि रोहन को वहां मौजूद लोगों ने बचा लिया। मौके पर पहुंची पुलिस, गोताखोर और एनडीआरएफ ने खोजबीन कर दोनों के शव बाहर निकाले। परिजनों को सूचना देने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक गणपत के पिता ने बताया कि उनका बेटा दोस्तों के साथ नवरात्र के अवसर पर मार्कंडेय महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए घर से निकला था। थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
#CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 19, 2026, 22:35 IST
Varanasi News: 22 किलोमीटर के अंदर गंगा में डूबे चार, तीन की मौत, एक बचाया गया; परिजनों में कोहराम #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #VaranasiLiveNews
