Kaithal News: नलकूप के पानी से आ रही बदबू

ढांड। गांव बंदराना के लोग पिछले काफी समय से दूषित एवं बदबूदार पानी पीने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि नलकूप के पानी में बदबू आ रही है और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पब्लिक हेल्थ) को कई बार शिकायत देने और पानी की जांच रिपोर्ट आने के बाद समस्या का समाधान नहीं किया गया। दूषित पानी के कारण विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। ग्रामीण कुशवंत, इशम सिंह, रामकुमार, हरी राम, रामेहर, भीम, दीपू, राजकुमार, बलदेव, राजकमल, कृष्ण कुमार और सत्ता ने बताया कि मोहल्ले के साथ-साथ शहीद विकास भारद्वाज वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पीने के पानी की आपूर्ति जन स्वास्थ्य विभाग के नलकूप नंबर-3 से की जाती है। इस नलकूप के पानी से लगातार बदबू आती है और इसका स्वाद भी खराब है, जिससे यह पीने योग्य नहीं लगता। इसके बावजूद मजबूरी में लोगों को इसी पानी का उपयोग करना पड़ रहा है। जांच में पीने योग्य नहीं पानी : ग्रामीणों ने बताया कि दूषित पानी के सेवन से बच्चों और बुजुर्गों में पेट संबंधी बीमारियां एवं अन्य स्वास्थ्य समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं। उनका कहना है कि उन्होंने अपने स्तर पर भी पानी की जांच करवाई थी और जन स्वास्थ्य विभाग ने भी पानी के सैंपल लैब में जांच के लिए भेजे थे। दोनों जांच रिपोर्टों में पानी को पीने योग्य नहीं बताया गया, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। संवाद

#FoulSmellComingFromTheTubewellWater #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 14, 2026, 02:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kaithal News: नलकूप के पानी से आ रही बदबू #FoulSmellComingFromTheTubewellWater #VaranasiLiveNews