Raigarh: सड़क हादसे में पूर्व सरपंच की मौत, मवेशी से टकराने से हुआ हादसा, सीसीटीवी फुटेज आया सामने
रायगढ़ जिले में तेज रफ्तार बाईक सड़क पार कर रहे गाय से टकरा जाने की घटना में पूर्व सरपंच की इलाज के दौरान आज अस्पताल में मौत हो गई। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम रायकेरा के पूर्व सरपंच मोमराज राठिया 23 अपै्रल की शाम अपने घर लौट रहे थे। इस बीच मोमराज जब कोटरीमाल के पास पहुंचे ही थे कि उनकी तेज रफ्तार बाईक सड़क पार कर रहे एक मवेशी से जा टकराई। इस घटना में गंभीर रूप से घायल मोमराज को घरघोड़ा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि सिर में गंभीर चोट आने की वजह से घायल की तबियत बिगड़ती चली गई जिसे देखते हुए उन्हें रायगढ़ मेडिकल कालेज अस्पताल रिफर कर दिया गया था, जहां इलाज के दौरान वे कोमा में चल गए थे और आज सुबह 8 बजे इलाज के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गई है। सीसीटीवी कैमरे में कैद घटना सड़क हादसे में पूर्व सरपंच की मौत होनें के बाद घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि बाईक सवार पूर्व सरपंच मोमराज राठिया तेज रफ्तार से बाईक चलाते हुए अपने घर लौट रहे थे इसी बीच 6ः54 मिनट में उनकी मोटर सायकल सड़क पार कर रहे एक मवेशी से टकराती है।
#CityStates #Raigarh #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 25, 2026, 19:11 IST
Raigarh: सड़क हादसे में पूर्व सरपंच की मौत, मवेशी से टकराने से हुआ हादसा, सीसीटीवी फुटेज आया सामने #CityStates #Raigarh #VaranasiLiveNews
