जेन्सेन के इस्तीफे के बाद नया खुलासा: एलिस-किम्बर्ली के अलावा एक और कर्मचारी से थे संबंध, एनवीडिया क्या बोली?
एनवीडिया के पूर्व सीईओ जेन्सेन हुआंग के निजी रिश्तों को लेकर एक और खुलासा हुआ है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, हुआंग का कंपनी की एक अन्य कर्मचारी के साथ भी अंतरंग संबंध था। मामले की जानकारी रखने वाले दो लोगों ने इसकी पुष्टि की है। यह खुलासा ऐसे समय हुआ है, जब एलिस हुआंग और एनवीडिया की हेल्थकेयर वाइस प्रेसिडेंट किम्बर्ली पॉवेल के साथ उनके कथित विवाहेतर संबंधों की खबरों के बाद जेन्सेन हुआंग ने गुरुवार को कंपनी से इस्तीफा दे दिया।एनवीडिया ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक जेन्सेन हुआंग, किम्बर्ली पॉवेल और कंपनी के बोर्ड के प्रतिनिधि ने भी टिप्पणी के अनुरोधों का जवाब नहीं दिया। वहीं, एलिस हुआंग से संपर्क नहीं हो सका। 8 नवंबर को स्वीकार की थी बेवफाई जेन्सेन हुआंग ने 8 नवंबर को जारी एक बयान में विवाहेतर संबंध होने की बात स्वीकार की थी। यह बयान एलिस हुआंग के साथ उनके कथित रिश्ते की खबरें सामने आने के बाद आया था। हालांकि, उन्होंने अपने बयान में एलिस का नाम नहीं लिया था। 63 वर्षीय हुआंग शादीशुदा हैं। एलिस हुआंग के साथ उनके कथित संबंधों की खबरों के बाद उन पर इस्तीफा देने का दबाव बढ़ गया था। इसके बाद उन्होंने कंपनी छोड़ने का फैसला किया। कोलेट क्रेस बनीं अंतरिम सीईओ जेन्सेन हुआंग के इस्तीफे के बाद एनवीडिया के बोर्ड ने कंपनी की वित्त प्रमुख कोलेट क्रेस को अंतरिम सीईओ नियुक्त किया है। बोर्ड अब नए सीईओ की तलाश कर रहा है। इसके लिए कंपनी के भीतर और बाहर, दोनों जगह से संभावित उम्मीदवारों पर विचार किया जा रहा है। एआई उद्योग पर भी पड़ सकता है असर जेन्सेन हुआंग के इस्तीफे से उस एआई उद्योग पर असर पड़ने की आशंका है, जिसे आकार देने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई है।एनवीडिया ने अपनी मजबूत वित्तीय स्थिति का इस्तेमाल करते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में एक बड़ा कारोबार खड़ा करने में मदद की है। कंपनी ने ऐसे जटिल वित्तीय समझौते किए, जिनसे उसके चिप खरीदने की प्रक्रिया आसान हुई। इसके अलावा एनवीडिया ने क्लाउड कंप्यूटिंग कंपनियों और एआई लैब को भी समर्थन दिया है। इससे एआई उद्योग के विस्तार में कंपनी की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। विदेशी खुफिया अभियान को लेकर भी जांच इसी महीने की शुरुआत में एनवीडिया के बोर्ड ने इस बात की जांच शुरू की थी कि कहीं जेन्सेन हुआंग किसी विदेशी खुफिया अभियान का निशाना तो नहीं बने थे।यह जांच स्वतंत्र निदेशकों के नेतृत्व में बाहरी कानूनी सलाहकारों की मदद से की जा रही थी। उस समय बोर्ड ने हुआंग पर भरोसा भी जताया था।
#World #International #JensenHuang #Nvidia #Ceo #KimberlyPowell #AliceHuang #NvidiaEmployee #Resignation #ColetteKress #AiIndustry #ForeignIntelligenceProbe #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 13, 2026, 03:25 IST
जेन्सेन के इस्तीफे के बाद नया खुलासा: एलिस-किम्बर्ली के अलावा एक और कर्मचारी से थे संबंध, एनवीडिया क्या बोली? #World #International #JensenHuang #Nvidia #Ceo #KimberlyPowell #AliceHuang #NvidiaEmployee #Resignation #ColetteKress #AiIndustry #ForeignIntelligenceProbe #VaranasiLiveNews
