मेरठ छात्रा हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले पूर्व विधायक संगीत सोम, आर्थिक मदद का एलान, न्याय का दिलाया भरोसा
मेरठ मेंछात्रा हत्याकांड को लेकर जारी सियासी गतिविधियों के बीच शनिवार को पूर्व विधायक संगीत सोम पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा देते हुए कहा कि बेटी को हर हाल में न्याय मिलेगा। साथ ही वकील की फीस के लिए आर्थिक सहायता देने का भी एलान किया। हरसंभव मदद और न्याय का भरोसा पीड़ित परिवार से मुलाकात के दौरान संगीत सोम ने कहा कि मृतक छात्रा पूरे समाज की बेटी थी और उसके साथ जो हुआ, वह बेहद दुखद है। उन्होंने कहा कि बेटी के साथ गलत हुआ है, इसलिए उसे न्याय मिलना ही चाहिए। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि पूरी प्रदेश सरकार उनके साथ खड़ी है और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए हर संभव कार्रवाई की जाएगी। उनका कहना था कि सरकार आरोपियों को फांसी तक पहुंचाने के लिए विधिक प्रक्रिया के तहत पूरी मजबूती से पैरवी करेगी। यह भी पढ़ें:मेरठ छात्रा हत्याकांड:लखनऊ में अखिलेश से मिला पीड़ित परिवार, इकरा हसन रहीं साथ, सोशल मीडिया पर भाजपा को घेरा
#CityStates #Meerut #मेरठछात्राहत्याकांड #संगीतसोम #पीड़ितपरिवार #छात्राहत्या #मेरठसमाचार #न्यायकीमांग #आर्थिकमदद #योगीसरकार #समाजवादीपार्टी #अखिलेशयादव #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 11, 2026, 09:50 IST
मेरठ छात्रा हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले पूर्व विधायक संगीत सोम, आर्थिक मदद का एलान, न्याय का दिलाया भरोसा #CityStates #Meerut #मेरठछात्राहत्याकांड #संगीतसोम #पीड़ितपरिवार #छात्राहत्या #मेरठसमाचार #न्यायकीमांग #आर्थिकमदद #योगीसरकार #समाजवादीपार्टी #अखिलेशयादव #VaranasiLiveNews
