Meerut News: पूर्व विधायक ने लखनऊ में मंत्रियों को दी बधाई

माछरा। किठौर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी लखनऊ पहुंचकर कैबिनेट मंत्री एके शर्मा से मिले। साथ ही मंत्री भूपेंद्र चौधरी और सोमेंद्र तोमर को बधाई दी। बुधवार को भाजपा के पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी लखनऊ में पहुंचे और कैबिनेट मंत्री एके शर्मा से मिलकर उन्हें क्षेत्र में विकास के लिए विभिन्न मुद्दों पर वार्ता की और उनको अवगत कराया। उन्होंने कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी और ऊर्जा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार सोमेंद्र तोमर को बुके भेंट कर बधाई दी। इस दौरान रजपुरा ब्लॉक प्रमुख कौशल चौहान, मनिंदरपाल, पंकज तोमर, कुलदीप त्यागी आदि साथ रहे।

#FormerMLACongratulatesMinistersInLucknow #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 14, 2026, 17:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: पूर्व विधायक ने लखनऊ में मंत्रियों को दी बधाई #FormerMLACongratulatesMinistersInLucknow #VaranasiLiveNews