UP: बदलेंगे राजनीतिक समीकरण, सपा में फिर साथ होंगे नसीमुद्दीन के हाथी वाले साथी; अखिलेश के लिए होंगे गेमचेंजर?

पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी को समाजवादी पार्टी में कई पुराने बसपाई साथियों का साथ मिलेगा। बसपा से विदाई के बाद इन साथियों ने सपा में अपना वजूद बना लिया है। हालांकि इनमें कुछ से नसीमुद्दीन का 36 का आंकड़ा भी रहा है। बसपा में एंट्री के बाद 1991 में बांदा सदर सीट से बसपा के टिकट पर विधायक बने नसीमुद्दीन का बसपा सरकार में जबरदस्त रुतबा था। उनके साथ दर्जनों लोग माननीय बन गए थे। बांदा के विशंभर प्रसाद निषाद वर्तमान में सपा के राष्ट्रीय महासचिव हैं। बसपा में दोनों की खूब पटती थी। नसीमुद्दीन के साथ वर्ष 1989 से 2000 तक बसपाई साथी रहे निषाद बसपा से विधायक, सांसद और मंत्री रहे। इसी तरह मायावती के करीबी और प्रभावशाली मंत्री रहे बाबू सिंह कुशवाहा भी शुरू में नसीमुद्दीन के साथी रहे। बाद में दोनों के बीच पाला खिंच गया। बांदा जनपद मूल निवासी बाबू सिंह भी अब सपा से सांसद हैं।

#CityStates #Kanpur #Banda #UttarPradesh #NaseemuddinSiddiqui #SamajwadiParty #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 16, 2026, 07:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: बदलेंगे राजनीतिक समीकरण, सपा में फिर साथ होंगे नसीमुद्दीन के हाथी वाले साथी; अखिलेश के लिए होंगे गेमचेंजर? #CityStates #Kanpur #Banda #UttarPradesh #NaseemuddinSiddiqui #SamajwadiParty #VaranasiLiveNews