Deoria News: पूर्व विधायक रुद्र प्रताप सिंह का 96 वर्ष की उम्र में निधन, लोहिया के थे परम शिष्य
समाजवादी नेता पूर्व विधायक एवं सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य रुद्र प्रताप सिंह का सुबह गोरखपुर एक प्राइवेट अस्पताल में निधन हो गया। वे 96 वर्ष के थे। वे देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र से 1980 से 85 तक लोकदल से विधायक रह चुके थे। डा. राम मनोहर लोहिया के परम शिष्य थे। उन्होंने लोहिया जी के नाम पर डॉ राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज पकड़ी बाबू और बालिका इंटर कॉलेज पकड़ी बाबू की स्थापना की थी। उनके निधन की खबर सुनते ही उनके पैतृक गांव भाटपार रानी थाना के ग्राम पकड़ी बाबू में शोक की लहर दौड़ गई। उनका अंतिम संस्कार सायं काल छोटी गंडक नदी के तीर मोहानी घाट पर किया जाएगा।
#CityStates #Deoria #UpNews #CityAndState #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 07, 2026, 14:02 IST
Deoria News: पूर्व विधायक रुद्र प्रताप सिंह का 96 वर्ष की उम्र में निधन, लोहिया के थे परम शिष्य #CityStates #Deoria #UpNews #CityAndState #VaranasiLiveNews
