Mandi News: ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर पूर्व मुख्यमंत्री ने सशस्त्र बलों के शौर्य को किया नमन

बोले-मोदी सरकार के दृढ़ संकल्प और स्वदेशी शक्ति से सुरक्षित हैं राष्ट्र की सीमाएंसंवाद न्यूज एजेंसीमंडी। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सशस्त्र बलों के अदम्य साहस, अद्वितीय पराक्रम और सर्वोच्च बलिदान को भावपूर्ण नमन करते हुए देश की सुरक्षा में उनके योगदान की सराहना की है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सैन्य इतिहास में राष्ट्रीय संकल्प, तत्परता और शक्ति का एक ऐसा सशक्त प्रतीक है, जिसने दुनिया को यह संदेश दिया है कि नया भारत अपनी संप्रभुता के साथ कोई समझौता नहीं करेगा।मंडी में जारी बयान में उन्होंने कहा कि मात्र 22 मिनट के भीतर भारतीय जांबाजों ने जिस सटीकता और तालमेल के साथ नौ आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया और 100 से अधिक आतंकवादियों का सफाया किया, वह आधुनिक सैन्य अभियानों के लिए एक नया वैश्विक मानक बन गया है। आज भारत न केवल सीमाओं पर चौकस है, बल्कि अपनी रक्षा जरूरतों के लिए स्वयं समर्थ और सशक्त हो रहा है। उन्होंने सेना में नारी शक्ति की सशक्त भूमिका पर भी प्रकाश डाला। कहा कि कैसे हमारी बहादुर सैन्य अधिकारी महिलाओं ने देश को पल पल की घटना की जानकारी मीडिया के सामने रखकर देशवासियों का गर्व से सीना चौड़ा कर दुनिया को हमारी मातृ शक्ति की ताकत दिखाई थी।मंडी में खेल जगत की उभरती प्रतिभाओं को सम्मानित कियाउन्होंने मंडी में खेल जगत की उभरती प्रतिभाओं से भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने नेपाल के काठमांडू में आयोजित 7वीं एशियन चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर लौटी सराज विधानसभा क्षेत्र के शिकावरी की होमानी और मंडी के कोटली की सुश्री रेखा को बधाई दी। इस आत्मीय भेंट के दौरान नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इन दोनों बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर हिमाचल और देश का गौरव बढ़ाया है।

#FormerChiefMinisterPaysTributeToTheValorOfTheArmedForcesOnTheAnniversaryOfOperationSindoor #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 07, 2026, 17:40 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mandi News: ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर पूर्व मुख्यमंत्री ने सशस्त्र बलों के शौर्य को किया नमन #FormerChiefMinisterPaysTributeToTheValorOfTheArmedForcesOnTheAnniversaryOfOperationSindoor #VaranasiLiveNews