Balrampur News: मानसिक तनाव के उपचार के लिए 14416 पर करें कॉल
हरैया सतघरवा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुरा में मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 150 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनका उपचार किया गया। इसमें 42 मरीज मानसिक तनाव के मिले। मानसिक तनाव के उपचार के लिए टोल फ्री नंबर 14416 पर कॉल करने का सुझाव दिया गया।शिविर का शुभारंभ मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने किया। कहा कि भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक स्वास्थ्य को नजरअंदाज करना ठीक नहीं है। मानसिक तनाव धीरे-धीरे गंभीर बीमारी को न्योता देता है। यदि कोई व्यक्ति लगातार उदास रहता है और घबराहट है तो वह मानसिक तनाव के लक्षण हो सकते हैं। ऐसे में उसको तत्काल चिकित्सक को दिखाना चाहिए। घर बैठे मरीजों का उपचार की सुविधा देने के लिए टोल फ्री नंबर 14416 संचालित है। इस नंबर पर 24 घंटे कॉल कर सकते हैं। सीएचसी अधीक्षक डा. रजत शुक्ल ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। उन्होंने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ रहे मानसिक तनाव, चिंता और अवसाद के प्रति जागरूकता फैलाना है। शिविर में 150 से अधिक मरीजों की जांच हुई। इसमें 42 मरीज मानसिक तनाव के चिह्नित किए गए। डाॅ. शहजाद अली व नर्सिंग अधिकारी दिलीप कुमार आदि मौजूद रहे।
#UpNews #BalrampurNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 19, 2026, 22:40 IST
Balrampur News: मानसिक तनाव के उपचार के लिए 14416 पर करें कॉल #UpNews #BalrampurNews #VaranasiLiveNews
