UP: SIR के बाद कटे 167931 वोटरों के नाम, अब चंदौली की मतदाता सूची में 13 लाख 20 हजार 890 के नाम; जानें अपडेट
Voter List:चंदौली जिले में एसआईआर के बाद 1 लाख 67 हजार 931 मतदाताओं के नाम कटे हैं। अब जिले की मतदाता सूची में 13 लाख 20 हजार 890 मतदाताओं के नाम शामिल हैं। जिले की मतदाता सूची में 7 लाख 19 हजार 567 पुरुष और 6 लाख 01 हजार 294 महिला मतदाता शामिल हैं। वहीं 29 थर्ड जेंडर मतदाताओं के नाम भी सूची में हैं। शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची की सॉफ्ट एवं हार्ड कॉपी उपलब्ध कराई। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और उपजिला निर्वाचित अधिकारी राजेश कुमार ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदाता सूची की जानकारी दी। डीएम ने बताया कि जिले में 04 नवंबर से 26 दिसंबर तक मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित कराकर उनसे भरे हुए गणना प्रपत्र प्राप्त किए गए थे। गणना के दौरान जिले में कुल 14 लाख 88 हजार 821 मतदाता पंजीकृत थे। इनमें से 2 लाख 30 हजार 86 मतदाताओं के गणना प्रपत्र विभिन्न कारणों मृत्यु अथवा जिनकी पहचान न हो सकी, अनुपस्थित, स्थायी रूप से शिफ्टेड, डुप्लीकेट व अन्य कारणों से नाम हटा दिए गए। बीते 06 जनवरी 2026 को कुल 12 लाख 58 हजार 735 मतदाताओं की सूची प्रकाशित की गई। इसके बाद 6 मार्च तक पुनरीक्षण किया गया। इसमें कुल 7 लाख 03 हजार 99 नए मतदाताओं के नाम पंजीकृत किए गए।
#CityStates #Chandauli #Varanasi #VoterList #ChandauliNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 10, 2026, 18:37 IST
UP: SIR के बाद कटे 167931 वोटरों के नाम, अब चंदौली की मतदाता सूची में 13 लाख 20 हजार 890 के नाम; जानें अपडेट #CityStates #Chandauli #Varanasi #VoterList #ChandauliNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #VaranasiLiveNews
