ममता हुई शर्मसार: अस्पताल के शाैचालय में मिला सात माह का भ्रूण, मां की तलाश; सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

आगरा के अछनेरा सीएचसी पर दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। एक भ्रूण सीएचसी के शाैचालय में पड़ा मिला। जब तक स्वास्थ्यकर्मियों ने उसे निकाला, तब तक उसकी माैत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। साथ ही मां के बारे में जानकारी की जा रही है। बताया गया कि शनिवार रात करीब 11 बजे सीएचसी अछनेरा के शौचालय में एक भ्रूण पड़ा मिला। भ्रूण करीब सात महीने का बताया जा रहा है। जब अस्पताल स्टाफ शौचालय में किसी कार्य से गया तो देखकर दंग रह गया। स्वास्थ्यकर्मियों ने जब तक भ्रूण को बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो गई। सीएचसी प्रभारी डॉ. नीरज सिंह ने इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी। पुलिस अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मां की जानकारी जुटाने में लगी है। थाना प्रभारी विजय चंदेल ने बताया कि डॉक्टर की शिकायत पर भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

#CityStates #Agra #AgraNews #UpPolice #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 21, 2026, 06:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




ममता हुई शर्मसार: अस्पताल के शाैचालय में मिला सात माह का भ्रूण, मां की तलाश; सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस #CityStates #Agra #AgraNews #UpPolice #VaranasiLiveNews