Hathras News: सिकंदराराऊ में हेलीकॉप्टर से हुई कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा
कांवड़ यात्रा पर श्रवण गंगा सेवा समिति की ओर से कांवड़ियों के स्वागत की अनूठी पहल की गई। समिति के सचिव सूर्य प्रताप सिंह के नेतृत्व में हेलीकॉप्टर से सिकंदराराऊ-कासगंज मार्ग पर कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की गई।आकाश से बरसते फूलों को देखकर कांवड़ियों के साथ श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों में उत्साह देखने को मिला। पूरा क्षेत्र हर हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गुंजायमान रहा। पुष्प वर्षा के बाद हेलीकॉप्टर एटा मार्ग और टूंडला होते हुए श्रवण गंगा सेवा समिति के लालपुर स्थित कार्यालय परिसर पहुंचा।हेलीकॉप्टर के पुलिस लाइन में पहुंचते ही सांसद अनूप प्रधान सहित भाजपा नेता पहुंच गए और कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा को लेकर उत्साह दिखाया। समिति के सचिव ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था, सेवा और सनातन संस्कृति का पर्व है। कांवड़ियों का पुष्प वर्षा कर सम्मान करना समिति के लिए सौभाग्य की बात है। क्षेत्रवासियों ने भी आयोजन की सराहना करते हुए इसे श्रद्धा और भक्ति से परिपूर्ण बताया। पुलिस लाइन में हेलीकॉप्टर उतरने के दौरान आयोजकों ने सांसद का स्वागत किया । इस अवसर पर भाजपा नेता सतेंद्र सिंह, अंकुर सिसौदिया, नगर अध्यक्ष विवेक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
#HathrasNewskanwariyaNewsFlowersShoweredOnKanwariyas #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 10, 2026, 02:31 IST
Hathras News: सिकंदराराऊ में हेलीकॉप्टर से हुई कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा #HathrasNewskanwariyaNewsFlowersShoweredOnKanwariyas #VaranasiLiveNews
