हिमाचल प्रदेश: रूस में नौकरी का झांसा देकर पांच युवकों से लाखों की ठगी, पर्यटक वीजा पर भेजा
विदेश में अच्छी नौकरी और मोटी तनख्वाह का लालच देकर मंडी जिले के पांच युवकों से लाखों रुपये ठगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एजेंटों ने युवकों को वर्क वीजा के बजाय टूरिस्ट वीजा पर रूस भेज दिया। वहां नौकरी देने के बजाय उनसे बर्तन साफ करवाए गए और अस्तबल में काम करने के लिए मजबूर किया गया। पीड़ित युवकों ने अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) मंडी प्रियांशु खाती से मुलाकात कर आपबीती सुनाई और न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने रूस में फंसे अपने आठ अन्य साथियों को सुरक्षित भारत वापस लाने के लिए प्रशासन से मदद मांगी। मनोहर लाल सहित पांच युवक इस कथित ठगी का शिकार हुए हैं। युवकों के अनुसार सुंदरनगर के एक एजेंट ने बैजनाथ के अपने साथी के साथ मिलकर उन्हें रूस की एक कंपनी में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया था। संजू लाल, जगदीश, दुनी चंद और नोखू राम सहित करीब 13 लोगों को विदेश में रोजगार दिलाने का झांसा दिया गया। इसके एवज में उनसे लाखों रुपये वसूले गए।
#CityStates #Crime #HimachalPradesh #Shimla #Mandi #HimachalJobFraud #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 27, 2026, 21:55 IST
हिमाचल प्रदेश: रूस में नौकरी का झांसा देकर पांच युवकों से लाखों की ठगी, पर्यटक वीजा पर भेजा #CityStates #Crime #HimachalPradesh #Shimla #Mandi #HimachalJobFraud #VaranasiLiveNews
