UP: ननिहाल आए पांच साल के मासूम को ट्रक ने कुचला, मौत, आरोपी चालकी की पिटाई; पुलिस ने छुड़ाया

UP News:गाजीपुर के मरदह थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच वर्षीय बालक की मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने भाग रहे ट्रक चालक को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में लिया और ट्रक को कब्जे में ले लिया। जानकारी के अनुसार करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के ऊंचाडीह गांव निवासी आर्यन यादव (5) पुत्र रामदरश यादव अपनी मां रीता यादव के साथ चार दिन पहले अपने ननिहाल चंवरा बिहरा गांव आया था। मंगलवार को वह अपने मामा महेंद्र यादव और मामी के साथ मरदह बाजार खरीदारी करने गया था। बाजार से लौटते समय मरदह थाना मुख्यालय से करीब 400 मीटर दूर डॉ. भीमराव अंबेडकर तिराहे के पास हादसा हो गया। थानाध्यक्ष तारावती यादव ने बताया कि मरदह बस स्टैंड-कासिमाबाद मार्ग स्थित तिराहे पर पीछे से आ रहे खाली गैस सिलेंडर लदे ट्रक ने आर्यन को कुचल दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उसे तत्काल उपचार के लिए मऊ जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

#CityStates #Ghazipur #Varanasi #GhazipurPolice #GhazipurNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 27, 2026, 09:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: ननिहाल आए पांच साल के मासूम को ट्रक ने कुचला, मौत, आरोपी चालकी की पिटाई; पुलिस ने छुड़ाया #CityStates #Ghazipur #Varanasi #GhazipurPolice #GhazipurNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews