मंदिरों में चोरी गिरोह का खुलासा: पुजारी के हाथ- पैर बांधकर लूटे थे आभूषण, बिहार के पांच बदमाश गिरफ्तार
मंदिरों को निशाना बनाकर चांदी के आभूषण लूटने वाले बिहार के पांच बदमाशों को रसड़ा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार देर रात चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की इनोवा कार सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से मंदिरों से लूटे गए चांदी के आभूषणों को गलाकर तैयार की गई 300 ग्राम चांदी, दो तमंचे, कारतूस और चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद हुए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश शुक्ल ने बताया कि शुक्रवार रात लखनेश्वर डीह मंदिर से आमघाट जाने वाले मार्ग पर रसड़ा पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की इनोवा कार आती दिखाई दी। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो चालक कार रोकने के बजाय भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा किया तो खुद को घिरता देख कार सवार बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के जिशान आलम (42) और चंद्रशेखर कुमार (38) के पैर में गोली लगी। दोनों को गिरफ्तार कर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
#CityStates #Ballia #Varanasi #BalliaNews #CrimeNews #BalliaPolice #UpNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 06, 2026, 10:23 IST
मंदिरों में चोरी गिरोह का खुलासा: पुजारी के हाथ- पैर बांधकर लूटे थे आभूषण, बिहार के पांच बदमाश गिरफ्तार #CityStates #Ballia #Varanasi #BalliaNews #CrimeNews #BalliaPolice #UpNews #VaranasiLiveNews
