UP: विश्वनाथ धाम के द्वार पर पहली बार 'जय-जय भगीरथ नंदिनी' का नाद, ललिता घाट भक्तों से फुल; सुरक्षा दुरुस्त

Varanasi News: विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर जय-जय भगीरथ नंदिनी और देवी सुरेश्वरी भगवती गंगे स्तोत्रम सुनने के लिए गंगा द्वार, ललिता घाट और जान्हवी किनारा श्रद्धालुओं से भर गया। इससे चैत्र नवरात्र और हिंदू नववर्ष की अविरल शुरुआत हुई। शाम 4 बजे से ही धाम में दर्शन कर लौटे श्रद्धालु ललिता घाट और गंगा द्वार की सीढ़ियों पर जगह घेरकर बैठने लगे। शाम 6:30 बजे तक 10–15 हजार भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। विधायक नीलकंठ तिवारी, एमएलसी धर्मेंद्र सिंह, मंडलायुक्त एस. राजलिंगम, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार सहित कई अधिकारी पहुंचे और मां गंगा की पूजा की। इसके बाद भक्तों ने करताल ध्वनि और जय मां गंगा के जयघोष से वातावरण को गंगा मय कर दिया। शाम 6:45 बजे सात अर्चकों, सात डमरू वादकों और सात ब्राह्मणों के पंख फेरने के साथ गंगा आरती शुरू हुई। इस दौरान ललिता घाट और गंगा द्वार पर बैठे भक्त झूमते हुए पूरे 45 मिनट तक तालियां बजाते रहे। न केवल घाट पर बैठे श्रद्धालु, बल्कि गंगा दर्शन कर नमो घाट से लौट रहे भक्त भी 100 से ज्यादा नावों, बजड़ों और क्रूज से आरती का नजारा देख रहे थे। हालांकि, भक्तों को पहली बार गंगा में कुल छह बड़ी गंगा आरतियां देखने को मिलीं। वहीं, कई बजड़े तो गंगा आरती समाप्त होने के बाद ही दशाश्वमेध की ओर बढ़े।

#CityStates #Varanasi #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 19, 2026, 23:25 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: विश्वनाथ धाम के द्वार पर पहली बार 'जय-जय भगीरथ नंदिनी' का नाद, ललिता घाट भक्तों से फुल; सुरक्षा दुरुस्त #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews