Rohtak News: पहले सड़कों पर उतरे छात्र, अब वीसी से मिलने पहुंचे पर समाधान नहीं हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में रिजल्ट में गड़बड़ी को लेकर छात्रों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा। 18 मई को सड़कों पर प्रदर्शन कर चुके छात्र बुधवार को कुलपति से मिलने के लिए पहुंचे लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी। छात्रों का आरोप है कि अच्छे एग्जाम के बावजूद 90 प्रतिशत तक विद्यार्थियों को 4-5 विषयों में री-अपीयर दे दी गई। दूरस्थ शिक्षा एमए इतिहास तृतीय सेमेस्टर के 150 से अधिक छात्र पहले ही 18 मई को सड़कों पर प्रदर्शन कर चुके हैं। छात्रों का कहना है कि उस समय प्रशासन ने एक हफ्ते में समाधान का आश्वासन दिया था। अब बुधवार को वे कुलपति से मुलाकात करने पहुंचे लेकिन वे नहीं मिले।90 प्रतिशत छात्रों को री-अपीयर, मूल्यांकन पर गंभीर सवालछात्रों के अनुसार 14 मई को घोषित रिजल्ट में करीब 90 प्रतिशत विद्यार्थियों को 4-5 विषयों में री-अपीयर दी गई है। छह पेपरों में इतनी बड़ी संख्या में फेल होना सामान्य नहीं है। इससे विश्वविद्यालय की मूल्यांकन प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।टॉपर को भी 4 विषयों में री-अपीयर छात्रा ममता, जो अब तक टॉपर रही हैं उन्हें भी चार विषयों में री-अपीयर दे दी गई। पूजा, शाहरूख, अमित का कहना है कि मीडिया सोसाइटी और डिजास्टर मैनेजमेंट जैसे आसान विषयों में भी री-अपीयर आना समझ से परे है। छात्रों की मांग है कि उनकी उत्तर पुस्तिकाएं उनके सामने जांची जाएं जिससे वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके। वर्जनइस मामले पर संज्ञान लेते हुए सीक्रेसी ब्रांच को जरूरी कार्रवाई के आदेश दिए। इस मामले पर तहकीकात की जाएगी। - प्रो. राहुल ऋषि, परीक्षा नियंत्रक, एमडीयू
#FirstTheStudentsTookToTheStreets #NowTheyHaveComeToMeetTheVCButNoSolutionHasBeenFound. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 27, 2026, 20:55 IST
Rohtak News: पहले सड़कों पर उतरे छात्र, अब वीसी से मिलने पहुंचे पर समाधान नहीं हुआ #FirstTheStudentsTookToTheStreets #NowTheyHaveComeToMeetTheVCButNoSolutionHasBeenFound. #VaranasiLiveNews
