Agra News: पहले बेटा खोया फिर कानून का भरोसा

आगरा। बेटे की मौत के बाद इन्साफ के लिए एक मां एक साल तक दर-दर भटकती रही। थाने से लेकर पुलिस अधिकारियों तक के चक्कर लगाए लेकिन सुनवाई नहीं हुई। थक-हारकर राष्ट्रीय महिला आयोग से शिकायत की। आयोग के दखल के बाद पुलिस आयुक्त के निर्देश पर शुक्रवार को जगदीशपुरा थाने में एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। बिचपुरी रोड स्थित नई आबादी राहुल नगर निवासी शकीला ने पुलिस को बताया कि उनका 24 वर्षीय बेटा आदिल मजदूरी कर घर चलाता था। मुरैना निवासी उनकी रिश्ते की बहन रिजवाना उर्फ भूरी ने आदिल को प्रेमजाल में फंसाया। भूरी विवाहित और चार बच्चों की मां है।दोनों के बीच फोन और वीडियो कॉल पर बात होने लगी। महिला आदिल पर भागकर शादी करने का दबाव बनाने लगी। परिवार ने समझाया कि यह विवाह संभव नहीं है लेकिन महिला नहीं मानी और आदिल को गाली-गलौज व खुदकुशी की धमकियां देने लगी। 8 अक्तूबर 2025 को दोपहर करीब 2:30 से 3 बजे के बीच आदिल उस महिला से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था। इसी दौरान उसने फंदे से लटककर जान दे दी। घटना के बाद 112 पर सूचना दी गई और अगले दिन पोस्टमार्टम हुआ।-----------परिवार को धमकाते रहे आरोपीशकीला ने बताया कि बेटे की मौत के बाद भी उनकी मुश्किलें कम नहीं हुईं। भूरी, उसका भाई शहनूज, दामाद और एक अन्य व्यक्ति आरोपी मिलकर लगातार धमकाते रहे। झूठे मामलों में फंसाने की बात कहते रहे। वह थाने से लेकर कमिश्नरी तक कई बार दौड़ीं, अफसरों से मिलीं लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। एक परिचित की सलाह पर राष्ट्रीय महिला आयोग में गुहार लगाई। आयोग से पत्र आने पर पुलिस आयुक्त के निर्देश पर प्राथमिकी लिखी गई। -------शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सभी आरोपों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - रविंद्र कुमार, डीसीपी सिटी

#FirstLostASon #ThenLostFaithInTheLaw. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 28, 2026, 03:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Agra News: पहले बेटा खोया फिर कानून का भरोसा #FirstLostASon #ThenLostFaithInTheLaw. #VaranasiLiveNews