Nipah Alert: निपाह संक्रमण से पश्चिम बंगाल में एक की मौत, जानिए क्यों इसे माना जाता है बेहद खतरनाक

पिछले करीब एक-डेढ़ महीने से पश्चिम बंगाल में निपाह वायरस का प्रकोप देखा जा रहा है। 13 जनवरी को अमर उजाला में प्रकाशित रिपोर्ट में हमने दो स्वास्थ्य कर्मियों (एक महिला और एक पुरुष) में निपाह की पुष्टि होने की जानकारी दी थी। अब न्यूज एजेंसी पीटीआई ने राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी के हवाले से बताया कि निपाह वायरस संक्रमण से ठीक हो चुकी नर्स की गुरुवार को मौत हो गई है। वह लंबे समय से कोमा में थी और बाद में उसके फेफड़ों में इन्फेक्शन हो गया। गुरुवार (12 फरवरी) को एक प्राइवेट हॉस्पिटल में कार्डियक अरेस्ट से नर्स की मौत हो गई है। स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जनवरी के आखिर हफ्ते में उसे वेंटिलेटर सपोर्ट से हटा दिया गया था। वह निपाह संक्रमण से ठीक भी हो गई थी हालांकि संक्रमण के कारण उसमें कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं बनी हुई थीं, जिसके चलते उसकी जान चली गई। संक्रमण का शिकार रहे दूसरे स्वास्थ्य कर्मी की पहले से अस्पताल से छुट्टी हो चुकी है, उसे संक्रमण से ठीक होने के बाद डिसचार्ज कर दिया गया था। गौरतलब है कि निपाह वायरस के संक्रमण की दर और इससे मृत्यु केखतरे, दोनों को लेकरस्वास्थ्य विशेषज्ञ अलर्ट करते रहे हैं। संक्रमण का शिकार रहे 40-70% मरीजों की मौत हो जाती है। ताजा जानकारियों के मुताबिक पश्चिम बंगाल में संक्रमण का कोई नया मामला रिपोर्ट नहीं किया गया है।

#HealthFitness #National #NipahVirusDeath #NipahVirusLatestNews #NipahVirus #पश्चिमबंगालमेंनिपाहवायरस #NipahVirusMortalityRate #निपाहसंक्रमणकाखतरा #निपाहसेमौत #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 13, 2026, 13:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Nipah Alert: निपाह संक्रमण से पश्चिम बंगाल में एक की मौत, जानिए क्यों इसे माना जाता है बेहद खतरनाक #HealthFitness #National #NipahVirusDeath #NipahVirusLatestNews #NipahVirus #पश्चिमबंगालमेंनिपाहवायरस #NipahVirusMortalityRate #निपाहसंक्रमणकाखतरा #निपाहसेमौत #VaranasiLiveNews