आरव हत्याकांड: 'गलती हो गई, 20-21 लाख ले लो, केस रफा-दफा कर दो'; मासूम का पटककर कत्ल करने वाला मांगता रहा मदद
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद की यादव कॉलोनी में डेढ़ साल के मासूम आरव की बेरहमी से हत्या करने वाले आरोपी विराज उर्फ जितेंद्र पाठक का एक ऑडियो पीड़ित परिवार ने पुलिस के साथ साझा किया है। इस ऑडियो में साफ सुना जा सकता है कि वारदात को अंजाम देकर भागने के बाद आरोपी पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए पीड़ित परिवार के सामने रुपयों का प्रलोभन दे रहा था और मामले को रफा-दफा करने की मिन्नतें कर रहा था। यह फोन कॉल आरोपी विराज ने मृत बच्चे की मां रती के नोएडा (सेक्टर-44) निवासी मौसा पंकज शर्मा को किया था। लगभग सवा दो मिनट के इस ऑडियो में आरोपी लगातार अपनी गलती स्वीकार करते हुए मदद की गुहार लगा रहा है।
#CityStates #Agra #Firozabad #UttarPradesh #FirozabadMurder #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 01, 2026, 09:35 IST
आरव हत्याकांड: 'गलती हो गई, 20-21 लाख ले लो, केस रफा-दफा कर दो'; मासूम का पटककर कत्ल करने वाला मांगता रहा मदद #CityStates #Agra #Firozabad #UttarPradesh #FirozabadMurder #VaranasiLiveNews
