Bihar: स्टेशन के प्रतीक्षालय में चली गोली, यात्रियों में मची अफरातफरी; वर्दीधारी सिपाही के हथियार से फायरिंग

मुंगेर के जमालपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक स्थित द्वितीय श्रेणी प्रतीक्षालय में अचानक गोली चलने से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय प्रतीक्षालय में कई यात्री मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार प्रतीक्षालय में तीन-चार वर्दीधारी जवान बैठे हुए थे। इसी दौरान एक जवान मोबाइल पर किसी से चैट कर रहा था। तभी अचानक उसके हथियार से फायर हो गया, जिससे तेज धमाके की आवाज गूंजी और वहां बैठे यात्री घबरा गए। ये भी पढ़ें-Bihar News: 256 साल का पूर्णिया! स्थापना दिवस पर उत्सव में डूबेगा जिला, मैराथन से होगी शुरुआत गोली चलने की आवाज सुनते ही लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कुछ देर के लिए प्लेटफॉर्म पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि घटना के तुरंत बाद संबंधित जवान हथियार लेकर वहां से चला गया। फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं घटना की सूचना मिलते ही स्टेशन अधीक्षक दीपक कुमार और एरिया मैनेजर प्रवीण कुमार सहित अन्य रेल अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। रेलवे प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही घटना की स्पष्ट जानकारी सामने आएगी।

#CityStates #Bihar #Munger #JamalpurRailwayStation #FiringIncident #BiharNews #RailwaySecurity #PassengerPanic #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 14, 2026, 13:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bihar: स्टेशन के प्रतीक्षालय में चली गोली, यात्रियों में मची अफरातफरी; वर्दीधारी सिपाही के हथियार से फायरिंग #CityStates #Bihar #Munger #JamalpurRailwayStation #FiringIncident #BiharNews #RailwaySecurity #PassengerPanic #VaranasiLiveNews