खडूर साहिब में फायरिंग: इमिग्रेशन सेंटर मालिक के घर पर चलाई गोलियां, एक करोड़ की रंगदारी के लिए मिली थी धमकी
खडूर साहिब के तहत आने वाले ऐतिहासिक कस्बे गोइंदवाल साहिब में रंगदारी के लिए वाहेगुरु इमिग्रेशन सेंटर के मालिक के घर पर फायरिंग की गई। बताया जा रहा है कि इस वारदात को दूसरी बार अंजाम दिया गया है। इससे पहले 4 अक्तूबर को भी इसी इमिग्रेशन सेंटर पर फायरिंग हुई थी। जानकारी के अनुसार, गत रात दो बदमाशों ने इमिग्रेशन सेंटर के मालिक राजविंदर सिंह के घर पर गोलियां चलाईं। सूत्रों के मुताबिक, गैंगस्टर प्रभ दासूवाल की ओर से इमिग्रेशन सेंटर के मालिक से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी जा रही है। रंगदारी नहीं देने पर उन्हें लगातार धमकियां दी जा रही थीं और फायरिंग की गई। घटना की सूचना मिलते ही गोइंदवाल साहिब थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
#Crime #Amritsar #Punjab #FiringInKhadurSahib #ImmigrationCenter #Extortion #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 17, 2026, 04:53 IST
खडूर साहिब में फायरिंग: इमिग्रेशन सेंटर मालिक के घर पर चलाई गोलियां, एक करोड़ की रंगदारी के लिए मिली थी धमकी #Crime #Amritsar #Punjab #FiringInKhadurSahib #ImmigrationCenter #Extortion #VaranasiLiveNews
