अमृतसर में आठ राउंड फायरिंग: बच्चे को लेकर हुए विवाद के बाद चलीं गोलियां, सीसीटीवी फुटेज आया सामने
अमृतसर के कल्लू का अखाड़ा इलाके में बच्चे को लेकर हुए विवाद के बाद गोलीबारी का मामला सामने आया है। घटना के दौरान गोलियों की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई। चश्मदीद ने आठ राउंड फायरिंग होने का दावा किया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। चश्मदीद इंद्रपाल सिंह ने बताया कि बच्चे को लेकर किसी व्यक्ति के साथ विवाद हुआ था। इसके बाद एक व्यक्ति ने गाड़ी से गोलियां चलाईं। उनके अनुसार कुल आठ राउंड फायरिंग हुई। उन्होंने कहा कि पॉश इलाके में इस तरह गोली चलना चिंता का विषय है। उन्होंने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की मांग की। वहीं, मौके पर पहुंचे थाना सी डिवीजन के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई थी। जिस व्यक्ति पर गोली चलाने का आरोप है, उसे हिरासत में लिया गया है। पुलिस के अनुसार चश्मदीदों और स्थानीय लोगों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घायल व्यक्ति किस अस्पताल में भर्ती है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
#CityStates #Crime #Amritsar #Punjab #FiringInAmritsar #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 28, 2026, 10:23 IST
अमृतसर में आठ राउंड फायरिंग: बच्चे को लेकर हुए विवाद के बाद चलीं गोलियां, सीसीटीवी फुटेज आया सामने #CityStates #Crime #Amritsar #Punjab #FiringInAmritsar #VaranasiLiveNews
