UP: फिल्मी स्टाइल में 20 मिनट तक फायरिंग, दीवारों के पीछे छिपे लोग, भागे दुकानदार; यूपी में डबल मर्डर की कहानी

बुलंदशहर के सिकंदराबाद के गांव निजामपुर में में फिल्मी स्टाइल में 20 मिनट तक हुई फायरिंग से लोगों में अब तक दहशत है। लोगों के मुताबिक फायरिंग से दुकानदारों और लोगों में अफरातफरी मच गई। एक के बाद एक सभी दुकानदार दुकानें खुली छोड़कर जान बचाने के लिए भागने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने भी वारदात स्थल के आसपास दीवारों के पीछे छिपकर खुद को बचाया। मंगलवार की रात दो पक्षों में रुपयों के विवाद में हुई कहासुनी के बाद दो लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मौके पर पड़े ईंट पत्थर, लाठी डंडे और खोखे रात में हुई वारदात को बयां करने के लिए काफी थे।

#CityStates #Bulandshahar #UttarPradesh #BulandshahrMurder #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 16, 2026, 10:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: फिल्मी स्टाइल में 20 मिनट तक फायरिंग, दीवारों के पीछे छिपे लोग, भागे दुकानदार; यूपी में डबल मर्डर की कहानी #CityStates #Bulandshahar #UttarPradesh #BulandshahrMurder #VaranasiLiveNews