जाको राखे साइयां...: 60 फीट गहरे कुएं में उतरे दमकल कर्मी, मौत के मुंह से युवक को निकाला

सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव राहतपुर में एक युवक शराब के नशे में गहरे कुएं में जा गिरा। कुएं के भीतर दमघोंटू गैस का गुबार था जिसके कारण युवक की जान पर बन आई थी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मी गजेंद्र सिंह ने 60 फीट गहरे कुएं में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पहले कुएं की गैस को खत्म किया गया। इसके बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। गांव राहतपुर में राजू पुत्र महेश चंद्र शनिवार को अचानक गांव स्थित कुएं में जा गिरा। ग्रामीणों की सूचना पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी दमकल कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। कुआं करीब 50 से 60 फीट गहरा था और उसके भीतर गैस बनी हुई थी। टीम ने फायर टेंडर के जरिए कुएं के भीतर पानी का छिड़काव किया। पानी की बौछारों से गैस का असर कम हुआ। गैस का असर कम होते ही फायरमैन गजेंद्र सिंह ने कमान संभाली। वह सुरक्षा उपकरणों के सहारे गहरे अंधेरे कुएं में उतरे।

#CityStates #Auraiya #Kanpur #UttarPradesh #AuraiyaNews #UpNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 04, 2026, 17:30 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




जाको राखे साइयां...: 60 फीट गहरे कुएं में उतरे दमकल कर्मी, मौत के मुंह से युवक को निकाला #CityStates #Auraiya #Kanpur #UttarPradesh #AuraiyaNews #UpNews #VaranasiLiveNews