Tehri News: सिल्ला गांव में आग लगने आवासीय मकान व सामान जलकर नष्ट

उत्तरकाशी। भटवाड़ी ब्लॉक के सिल्ला गांव में बृहस्पतिवार सुबह एक आवासीय मकान में अचानक आग लगने से भारी नुकसान हो गया। आग से भवन के साथ ही उसमें रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। दूसरी ओर बीती बुधवार देर रात्री में हर्षिल में एक घराट में आग लगने के कारण जल कर राख हो गया। आपदा परिचालन केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार को सुबह करीब नौ बजे सिल्ला में जसपाल सिंह पुत्र चैत सिंह के आवासीय भवन में अचानक आग लग गई। आग लगने की भनक लगते ही ग्रामीण एकजुट हुए और आग बुझाने में जुटे। सुबह साढ़े नौ बजे तक करीब आधा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। आग की घटना से आवासीय भवन के साथ ही भवन में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। राजस्व प्रशासन की टीम सूचना मिलने पर गांव में नुकसान के आंकलन को पहुंची। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया। आग की इस घटना में किसी प्रकार की जन व पशु हानि की सूचना नहीं है।

#FireInSillahVillageDestroysResidentialHouseAndGoods #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 12, 2026, 15:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Tehri News: सिल्ला गांव में आग लगने आवासीय मकान व सामान जलकर नष्ट #FireInSillahVillageDestroysResidentialHouseAndGoods #VaranasiLiveNews