बिलासपुर: इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में आग लगने से अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका
बिलासपुर के मंगला क्षेत्र स्थित गजमोहिनी अपार्टमेंट में रविवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब ग्राउंड फ्लोर पर बने एक इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरे अपार्टमेंट परिसर में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब पांच बजे गोदाम में काम कर रहे वर्करों ने सबसे पहले धुआं उठते देखा। शुरुआत में हल्का धुआं था, लेकिन कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया। अपार्टमेंट में कुल 48 फ्लैट हैं। आग की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने के करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। फायर अधिकारियों के अनुसार टीम ने दीवार तोड़कर गोदाम में अंदर तक पहुंचने की कोशिश की और आग पर लगभग काबू पा लिया है। फिलहाल पूरी तरह नियंत्रण की प्रक्रिया जारी है। इस हादसे में लाखों रुपये का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर खाक हो गया है। राहत की बात यह है कि अब तक किसी जनहानि की सूचना नहीं है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
#CityStates #Bilaspur-chhattisgarh #Fire #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 01, 2026, 11:03 IST
बिलासपुर: इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में आग लगने से अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका #CityStates #Bilaspur-chhattisgarh #Fire #VaranasiLiveNews
