Noida News: 20वीं मंजिल पर लगी आग, जनहानि नहीं

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर क्षेत्र स्थित मिग्सन सोसाइटी की 20वीं मंजिल पर बृहस्पतिवार को तारों में आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। हालंकि टीम के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने प्रयास कर आग पर काबू पा लिया था। घटना में किसी व्यक्ति के झुलसने या घायल होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक तौर पर तारों में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस के मीडिया सेल प्रभारी उमेश नैथानी का कहना है कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। ब्यूरो

#FireBreaksOutOn20thFloor;NoCasualties. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 07, 2026, 19:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: 20वीं मंजिल पर लगी आग, जनहानि नहीं #FireBreaksOutOn20thFloor;NoCasualties. #VaranasiLiveNews