Banswara: पुलिस थाने से 500 मीटर दूर सेल दुकान में आगजनी, 18 लाख का सामान और 3.80 लाख कैश जलकर हुआ खाक

बांसवाड़ा।जिले के गढ़ी कस्बे में थाने से करीब 500 मीटर दूर स्थित एक सेल दुकान में शनिवार रात अज्ञात बदमाशों ने आग लगा दी। आगजनी में दुकान में रखा करीब 18 लाख रुपए का सामान और काउंटर में रखी 3 लाख 80 हजार रुपए की नकदी जलकर राख हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ित दुकानदार ने शाम को विवाद करने वाले तीन युवकों पर आग लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मूल रूप से बनारस निवासी आशीष कुमार गुप्ता गढ़ी कस्बे में होटल रॉयल इन के सामने अस्थाई दुकान लगाकर घरेलू प्लास्टिक और अन्य सामान की सेल चला रहे थे। पीड़ित के अनुसार शनिवार शाम करीब 7 बजे तीन युवक दुकान पर पहुंचे और सामान खरीदने के बाद पैसे देने से मना कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए आशीष कुमार के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने आए कर्मचारियों को भी धमकाते हुए आरोपी वहां से चले गए। पढ़ें:बाइक सवार तीन लोगों को ट्रेलर ने रौंदा, तीनों की मौत; चालक फरार 3 घंटे बाद वापस लौटे आरोपी घटना के बाद दुकानदार और उसके साथी डर के कारण दुकान का शटर बंद कर अंदर बैठ गए। रात करीब 10 बजे वही युवक शराब के नशे में दोबारा लौटे और दुकान के बाहर लगे बोर्ड-बैनर तोड़ने लगे। उन्होंने शटर पर लात-घूंसे भी मारे। इस दौरान दुकानदार ने पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन लगाने की कोशिश की, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। बाद में पुलिस से बात होने पर उन्हें थाने पर बुलाया गया। इधर थाने गए, उधर लगा दी आग पीड़ित ने बताया कि जैसे ही वह और उसके साथी थाने पहुंचे, पीछे से बदमाशों ने दुकान में आग लगा दी। कुछ ही देर में आग ने पूरी दुकान को चपेट में ले लिया। आसपास के लोगों ने आग की ऊंची लपटें देखकर दमकल और पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों और पुलिस ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक दुकान में रखा करीब 18 लाख रुपए का प्लास्टिक और अन्य घरेलू सामान आग में पिघलकर नष्ट हो गया। काउंटर में रखी 3 लाख 80 हजार रुपए की नकदी भी जल गई। मामला दर्ज, जांच शुरू गढ़ी थानाधिकारी रमेशचंद्र ने बताया कि पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। संदिग्ध युवकों की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया गया है।

#CityStates #Banswara #Rajasthan #BanswaraNews #BanswaraViralNews #BanswaraLatestNews #BanswaraFireNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 24, 2026, 13:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Banswara: पुलिस थाने से 500 मीटर दूर सेल दुकान में आगजनी, 18 लाख का सामान और 3.80 लाख कैश जलकर हुआ खाक #CityStates #Banswara #Rajasthan #BanswaraNews #BanswaraViralNews #BanswaraLatestNews #BanswaraFireNews #VaranasiLiveNews