Karnal News: देसी दवा बनाने की फैक्टरी में लगी आग, व्यापक नुकसान

संवाद न्यूज एजेंसी धूलकोट। धूलकोट स्थित एक देसी दवा बनाने वाली फैक्टरी के गोदाम में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। आग लगने से गोदाम से धुएं का गुबार उठने लगा। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस टीम और दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। उन्होंने आसपास के लोगों की मदद और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जिससे हादसा बच गया। फैक्टरी संचालक संजय ने आग की चपेट में आने से फैक्टरी के अंदर लगे एसी, कूलर, पंखे, बिजली की फिटिंग और गोदाम में रखा अन्य सामान जलकर गया, जिससे लाखों के नुकसान की आशंका है। धूलकोटफैक्टरीमेंलगीआगबुझाताहुआकर्मचारी:सोशलमीडिया

#FireBreaksOutAtFactoryManufacturingTraditionalMedicines;ExtensiveDamage. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 22, 2026, 02:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Karnal News: देसी दवा बनाने की फैक्टरी में लगी आग, व्यापक नुकसान #FireBreaksOutAtFactoryManufacturingTraditionalMedicines;ExtensiveDamage. #VaranasiLiveNews