Panipat News: एमटीपी किट बेचने वाली महिला के खिलाफ प्राथमिकी
पानीपत। इसराना क्षेत्र की एक महिला ने गर्भपात के लिए एमटीपी (मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेगनेंसी) किट का सेवन कर लिया। जिससे महिला की हालत बिगड़ गई तो उसे परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां पर डॉक्टर ने जांच की तो पूरा भेद खुल गया। डॉक्टर ने इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग की टीम को दी। पीसीपीएनडीटी एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. अभय नंदन व डॉ. ललित कुंडू की टीम ने जांच की। जांच में पता चला कि भोला चौक की रहने वाली सुदेश ने 500 रुपये में किट बेची थी। पुलिस ने सुदेश के खिलाफ थाना तहसील कैंप में प्राथमिकी दर्ज कराई है। डॉ. अभय नंदन ने बताया कि उन्हें आरआर अस्पताल से सूचना मिली थी कि सलमा नाम की एक महिला गर्भपात के लिए आई है। उन्हें शक है कि महिला ने एमटीपी किट का सेवन किया है। महिला का अल्ट्रासाउंड कराया गया। जिसमें रक्तस्राव की समस्या थी। डॉ. अभय नंदन वत्स, डॉ. ललित कुंडू, डॉ. ज्योति दहिया, मेडिकल ऑफिसर सीएचसी नौल्था ने पूरे मामले जांच की।शनिवार को महिला को सिविल सर्जन कार्यालय बुलाकर पूछताछ की गई। महिला ने बताया कि छह जून को एमटीपी किट का सेवन किया है। यह किट उसने 11 मई को भोला चौक निवासी सुदेश से 500 रुपये में एमटीपी किट खरीदी थी। इसके बाद सलमा को लेकर टीम सुदेश के घर पर पहुंची। जहां पहुंचकर उसने बताया कि यहीं से किट खरीदी थी। टीम ने तुरंत ही इसकी जांच रिपोर्ट तैयार कर थाना तहसील कैंप को सौंप दी। तहसील कैंप थाना पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर सुदेश के खिलाफ पीसीपीएनडीटी एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
#FIRAgainstWomanSellingMTPKits #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 13, 2026, 03:05 IST
Panipat News: एमटीपी किट बेचने वाली महिला के खिलाफ प्राथमिकी #FIRAgainstWomanSellingMTPKits #VaranasiLiveNews
