Yamuna Nagar News: नगरपालिका कर्मचारियों से अभद्रता के आरोप में मां-बेटे पर एफआरआई
साढौरा। बाजार में अतिक्रमण हटाने पहुंची नगरपालिका टीम से अभद्रता करने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और जातिसूचक टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने महिला दुकानदार सोनिया और उसके बेटे कृष्णा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।एसएचओ लखविंद्र ने बताया कि मामले की जांच डीएसपी स्तर के अधिकारी करेंगे। यह कार्रवाई नगरपालिका सचिव नितिन वत्स की शिकायत पर की गई है। शिकायत के अनुसार चार जुलाई को सरकार के निर्देशानुसार एसआई फूल सिंह के नेतृत्व में नगरपालिका की टीम मुख्य बाजार में अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। इसी दौरान दिल्ली कॉम्प्लेक्स के सामने बर्तन की दुकान चलाने वाली सोनिया और उसके पुत्र कृष्णा की टीम से बहस हो गई थी। एसआई फूल सिंह ने आरोप लगाया कि महिला और उसके बेटे ने कर्मचारियों से गाली-गलौज की, उससे चालान बुक छीनकर फाड़ दी तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। शिकायत में धक्का-मुक्की, मारपीट और सफाई कर्मचारियों के साथ जातिसूचक शब्द कहने का भी आरोप लगाया गया है। बता दें कि इस मामले में कार्रवाई में देरी से नाराज नगरपालिका कर्मचारियों ने मंगलवार को कामकाज ठप कर प्रदर्शन किया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद---------
#FIRAgainstMotherAndSonForAllegedMisbehaviorWithMunicipalEmployees. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 09, 2026, 01:50 IST
Yamuna Nagar News: नगरपालिका कर्मचारियों से अभद्रता के आरोप में मां-बेटे पर एफआरआई #FIRAgainstMotherAndSonForAllegedMisbehaviorWithMunicipalEmployees. #VaranasiLiveNews
