Lakhimpur Kheri News: पुलिस को दी दिनदहाड़े लूट होने की सूचना, जांच में खुल गई युवक की पोल
लखीमपुर खीरी में सोशल मीडिया पर वायरल हुई दिनदहाड़े लूट की खबर पुलिस जांच में पूरी तरह फर्जी पाई गई। पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी ने बाइक उठाई थी, जबकि सूचना देने वाले ने लूट की झूठी कहानी गढ़ी। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। भारतीय स्टेट बैंक धौरहरा में कार्यरत कुणाल गुप्ता शनिवार सुबह करीब नौ बजे बाइक से धौरहरा आ रहा था। उसने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि धौरहरा-शारदा नगर मार्ग पर घुरघुट्टा मोड़ के पास दो बाइकों पर सवार चार अज्ञात लोगों ने उसकी बाइक और पांच हजार रुपये लूट लिए हैं। उसने डायल 112 और कोतवाली पुलिस को भी जानकारी दी। सूचना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो कुणाल ने गुमराह करने का प्रयास किया। तलाशी के दौरान उसकी जेब से फाइनेंस कंपनी की रसीद, 3200 रुपये नकद और मोबाइल फोन बरामद हुआ। पुलिस ने फाइनेंस कंपनी के लोगों से भी बात की। पुलिस ने किया खुलासा प्रभारी निरीक्षक रवींद्र सोनकर ने बताया कि लूट की घटना पूरी तरह फर्जी निकली है। बाइक को फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी ले गए थे। सूचना देने वाले की जेब से रसीद और नकदी बरामद हुई है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
#CityStates #LakhimpurKheri #Robbery #FinanceCompany #Loot #Crime #Police #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 18, 2026, 17:14 IST
Lakhimpur Kheri News: पुलिस को दी दिनदहाड़े लूट होने की सूचना, जांच में खुल गई युवक की पोल #CityStates #LakhimpurKheri #Robbery #FinanceCompany #Loot #Crime #Police #VaranasiLiveNews
