Chamba News: ओलों से ढके खेत, बगीचों में झड़ गए सेब और खुमानी के फल
मई में ओलावृष्टि ने बरपाया कहर, अठलुई पंचायत में सबसे ज्यादा नुकसान बंदगोभी की फसल भी बर्बाद, बिजाई के लिए तैयार खेत बन गए गड्ढेकिसानों की सालभर की मेहनत पर फिरा पानी, सता रही भविष्य की चिंतासंवाद न्यूज एजेंसीसाहो (चंबा)। जिले में मई में अचानक बदले मौसम ने किसानों और बागवानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। बुधवार को हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि ने खेतों और बगीचों में ऐसी तबाही मचाई कि कई जगह खेत बर्फ की चादर से ढक गए। हालात ऐसे बन गए कि मानो सर्दी के मौसम में बर्फबारी हुई हो।सबसे अधिक नुकसान अठलुई पंचायत में देखने को मिला। यहां खग्गा, डगोला, बेही, बाड़का, ककरी और मटेना गांवों में बंदगोभी की फसल बर्बाद हो गई, जबकि सेब और खुमानी के पेड़ों से फल झड़कर जमीन पर गिर गए। वहीं, मक्की की बिजाई के लिए तैयार किए गए खेत ओलावृष्टि और बारिश के कारण गड्ढों में तब्दील हो गए। साहो, परोथा और कीड़ी पंचायतों में भी ओलावृष्टि से नुकसान हुआ है लेकिन अठलूई पंचायत के किसानों और बागवानों को सबसे ज्यादा झटका लगा है। किसानों का कहना है कि सरकारी मदद यहां लगभग न के बराबर है, जिससे उनकी चिंता और बढ़ गई है।स्थानीय किसानों बचन सिंह, भगतो राम, देस राज, देवी सिंह, धर्म चंद, धारो राम, अशोक कुमार आदि ने बताया कि अचानक इतनी ओलावृष्टि हुई कि खेतों में बर्फ जैसी परत जम गई। हमारी पूरी मेहनत मिट्टी में मिल गई। बंदगोभी की फसल तैयार थी लेकिन एक ही झटके में सब खत्म हो गया। अब समझ नहीं आ रहा कि आगे कैसे संभालें। सेब और खुमानी के फल पूरी तरह झड़क कर गिर गए हैं। बागवानी पर निर्भर परिवारों के लिए यह बड़ा नुकसान है। मई में ऐसी तबाही पहले कभी नहीं देखी। मौसम की दोहरी मार से किसान और बागवान बेहद परेशान हैं। उनकी सालों की मेहनत इस ओलावृष्टि ने कुछ ही मिनटों में खत्म कर दी। फसलों पर निर्भर इन परिवारों के सामने अब आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। एसडीएम प्रियांशु खाती ने कहा कि वह राजस्व विभाग को क्षेत्र में हुए नुकसान का जायजा लेने के निर्देश देंगे ताकि प्रभावित किसानों और बागवानों को मुआवजा मिल सके। चंबा के साहो क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि से नष्ट हुई फसल।संवाद चंबा के साहो क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि से नष्ट हुई फसल।संवाद चंबा के साहो क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि से नष्ट हुई फसल।संवाद
#FieldsWereCoveredInHail #AppleAndApricotFruitsFellFromTheOrchards. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 06, 2026, 17:37 IST
Chamba News: ओलों से ढके खेत, बगीचों में झड़ गए सेब और खुमानी के फल #FieldsWereCoveredInHail #AppleAndApricotFruitsFellFromTheOrchards. #VaranasiLiveNews
