Una News: छात्राओं की होगी पहचान, प्रज्ञा छात्रवृत्ति के लिए मांगी जानकारी
ऊना। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) ऊना ने शिक्षा विभाग, जिला बाल संरक्षण अधिकारी (डीसीपीओ) और बाल कल्याण समिति को पत्र जारी कर कमजोर एवं संवेदनशील वर्ग की छात्राओं की पहचान करने के निर्देश दिए हैं। यह प्रक्रिया कोल इंडिया लिमिटेड के सीएसआर फंड से संचालित प्रज्ञा छात्रवृत्ति योजना के तहत शुरू की गई है।डीएलएसए के सचिव सीनियर सिविल जज शिखा लखनपाल की ओर से जारी पत्र के अनुसार यह कार्रवाई हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों पर की जा रही है। योजना के तहत आठवीं या उससे ऊपर की कक्षाओं में अध्ययनरत पात्र छात्राओं का चयन किया जाएगा। योजना के लिए जिन छात्राओं की पहचान की जानी है, उनमें अनाथ बालिकाएं, परिवार के कमाऊ सदस्य को खो चुकी छात्राएं, दिव्यांग छात्राएं, आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई जारी रखने में असमर्थ छात्राएं, जेल में बंद पिता और आर्थिक रूप से कमजोर माताओं की बेटियां, आर्थिक रूप से कमजोर जनजातीय परिवारों की छात्राएं तथा अन्य समान परिस्थितियों में रहने वाली संवेदनशील छात्राएं शामिल हैं।उपनिदेशक जिला उच्च शिक्षा विभाग अनिल कुमार तक्खी ने बताया कि सभी स्कूल प्रज्ञा छात्रवृत्ति योजना के तहत आती छात्राओं के दस्तावेज तय समय के भीतर उपलब्ध कराएं।
#UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 14, 2026, 00:12 IST
Una News: छात्राओं की होगी पहचान, प्रज्ञा छात्रवृत्ति के लिए मांगी जानकारी #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews
