Shahjahanpur News: शिविर में छात्राओं को दिया कई विधाओं का प्रशिक्षण
जलालाबाद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई की ओर से आयोजित छात्रा व्यक्तित्व विकास शिविर में तीसरे दिन शुक्रवार को मेहंदी लगाने, नृत्य, आलेखन कला, आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। इससे पूर्व, संगठन के प्रांत सह मंत्री संजय गुप्ता ने कहा कि उन्हें पढ़ाई के साथ रोजगारपरक शिक्षा की तरफ ध्यान देना होगा ताकि वे स्वावलंबी बन सकें। जिला संयोजक जितेंद्र पाल ने कहा कि छात्राएं व्यावहारिक प्रशिक्षण हासिल कर दूसरों के लिए मिसाल बनें। इस दौरान संगठन के जिला कला मंच की सह संयोजक दिव्या सिंह, जय श्रीवास्तव, सुजल गुप्ता, शिवा सक्सेना, राज गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
#FemaleStudentsReceivedTrainingInVariousDisciplinesAtTheCamp. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 29, 2026, 17:50 IST
Shahjahanpur News: शिविर में छात्राओं को दिया कई विधाओं का प्रशिक्षण #FemaleStudentsReceivedTrainingInVariousDisciplinesAtTheCamp. #VaranasiLiveNews
