Shahjahanpur News: छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली, स्लोगन प्रतियोगिता में मोहिनी अव्वल

आर्य महिला डिग्री कॉलेज में हुआ कार्यक्रम का आयोजनसंवाद न्यूज एजेंसीशाहजहांपुर। आर्य महिला डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम व द्वितीय इकाई के एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। छात्राओं ने रैली निकालकर जागरूक किया। इस बीच स्लोगन प्रतियोगिता में मोहिनी ने बाजी मारी।शिविर का शुभारंभ प्राचार्य डॉ.रुपांशु माला ने किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ.रानू दुबे व ऋतु शर्मा ने निःस्वार्थ सेवा की भावना पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्राणी मात्र के लिए सहानुभूति रखें। यह वाक्य लोकतांत्रिक जीवन के सार को दर्शाता है। इस बीच सड़क सुरक्षा जागरूकता पर स्लोगन प्रतियोगिता में मोहिनी प्रथम, दीपांजलि द्वितीय व मानसी तृतीय रहीं। इसके बाद स्वयंसेविकाओं ने खिरनीबाग व हाजी बिल्डिंग में रैली निकालकर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। छात्राओं ने दो पहिया वाहन पर हेलमेट का प्रयोग करने की अपील की। शिविर में शालिनी श्रीवास्तव, रिया, दीपांजलि, मोहिनी, प्रिया, सौम्या, मानसी, पारुल, तनु, शिखा आदि का योगदान रहा।

#FemaleStudentsHeldAnAwarenessRally;MohiniWonTheSloganCompetition. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 08, 2026, 16:47 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Shahjahanpur News: छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली, स्लोगन प्रतियोगिता में मोहिनी अव्वल #FemaleStudentsHeldAnAwarenessRally;MohiniWonTheSloganCompetition. #VaranasiLiveNews