Prayagraj : जंक्शन से घर लौट रही प्रतियोगी छात्रा से सिविल लाइंस में सरेराह छेड़छाड़, जांच में जुटी पुलिस

प्रतियोगी परीक्षा देकर बलिया से प्रयागराज लौटी एक छात्रा से सिविल लाइंस क्षेत्र में सरेराह छेड़छाड़ और अभद्रता का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कूटी सवार युवक ने अश्लील हरकत कर साथ चलने का दबाव बनाया। जब विरोध किया तो आरोपी गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। सिविल लाइंस पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मूलरूप से मऊ जिले की रहने वाली पीड़िता कर्नलगंज थाना एरिया स्थित एक छात्रावास में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करती हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह तीन जुलाई को बलिया में यूपीटीईटी परीक्षा देकर ट्रेन से चार जुलाई की सुबह करीब 3:15 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचीं। रात अधिक होने के कारण उन्होंने करीब दो घंटे स्टेशन के प्रतीक्षालय में बिताए। सुबह होने पर वह पैदल सिविल लाइंस की ओर जा रही थीं। आरोप है कि सुभाष चौराहे के पास काले रंग की स्कूटी पर सवार एक युवक उनके पास आया और अश्लील हरकत करते हुए अपने साथ चलने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर उसने स्कूटी रोककर गालीगलौज की और आपत्तिजनक टिप्पणी की। जिससे परेशान होकर महिला हेल्पलाइन 1090 पर फोन किया। लेकिन तत्काल सहायता नहीं मिल सकी। इसके बाद शोर मचाने पर पास में मौजूद डायल-112 पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, पुलिस को देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी और उसकी स्कूटी की तस्वीर उसके पास है।

#CityStates #Prayagraj #PrayagrajCrimeNews #PrayagrajJunction #MolestationIpc #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 10, 2026, 13:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Prayagraj : जंक्शन से घर लौट रही प्रतियोगी छात्रा से सिविल लाइंस में सरेराह छेड़छाड़, जांच में जुटी पुलिस #CityStates #Prayagraj #PrayagrajCrimeNews #PrayagrajJunction #MolestationIpc #VaranasiLiveNews