Gorakhpur News: हाॅकी में एफसीआई का दबदबा, रीजनल स्टेडियम की धमाकेदार जीत

- गोरखपुर महोत्सव के तहत बृहस्पतिवार को कई प्रतियोगिताएं हुईं आयोजितअमर उजाला ब्यूरोगोरखपुर। गोरखपुर महोत्सव के तहत जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को जूनियर बालक हाॅकी और बाॅक्सिंग प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। हाॅकी वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स काॅलेज व बाक्सिंग रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हुई। हाॅकी में एफसीआई का दबदबा रहा तो रीजनल स्टेडियम ने भी शानदार प्रदर्शन किया।जिला स्तरीय जूनियर बालक हाॅकी प्रतियोगिता स्पोर्ट्स काॅलेज में हुई। इसमें कुल आठ टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। इसमें एफसीआई ने कादरी क्लब को 1-0 से, एमएसआई ने लक्ष्य स्पोर्ट्स एकेडमी को 4-0 से, मौलाना आजाद हायर सेकंडरी स्कूल ने आरबीएस पब्लिक स्कूल को 2-0 से व एफसीआई ने एमएसआई को 2-0 से पराजित किया। रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम ने मौलाना आजाद हायर सेकंडरी स्कूल को 6-2 से पराजित किया। मुख्य अतिथि जिला हाॅकी संघ के सचिव माइकल एलेक्जेंडर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।जिला स्तरीय जूनियर बालक बाॅक्सिंग प्रतियोगिता में 78 बालकों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार तकनीक, फिटनेस और जुझारूपन का प्रदर्शन किया। 44-46 किग्रा वर्ग में आदित्य शर्मा, आदर्श कुमार, अभय पासवान और सूर्यांश साहनी ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले चरण में प्रवेश किया। इसी तरह 46-48 किग्रा वर्ग में मनोज कुमार, अमन यादव और शिवम गौड़ विजयी रहे। 48-50 किग्रा वर्ग में अमरीश सिंह और पवन यादव ने बाजी मारी। 50-52 किग्रा वर्ग में अरमान अंसारी, 52-54 किग्रा वर्ग में शिवम कुमार और इंद्र प्रताप यादव व 57-60 किग्रा वर्ग में अनुराग पटेल, अंकित आनन्द और सत्यम चौहान ने अपने मुकाबले जीतकर आगे की राह बनाई। इसके पूर्व उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व सैनिक सर्वेश सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उप क्रीड़ाधिकारी आजाद सिंह, जिला कबड्डी संघ के सचिव प्रभात पांडेय, विवेक श्रीवास्तव, इमरान खान, मो. अमरुद्दीन, मो. शमशाद, दराब अख्तर, तारिक, जाकिर, मनीष, नेहा सिंह, धनेश व स्नेहा आदि मौजूद रहीं। ----फुटबाॅल में चरगांवा एफसी, घोषी इलेवन व सेंट जोसेफ जीतेजिला स्तरीय जूनियर बालक फुटबाॅल प्रतियोगिता में कुल 12 टीमें प्रतिभाग कर रहीं हैं। पहले मुकाबले में चरगांवा एफसी ने अचीवर्स फुटबाॅल एकेडमी को 4-2 से पराजित किया। दूसरे मैच में घोषी इलेवन ने महात्मा गांधी इंटर काॅलेज को टाईब्रेकर में 4-2 से, तीसरे मैच में सेंट जोसेफ स्कूल, खोराबार ने मदन मोहन मालवीय इंटर काॅलेज, भगवानपुर को 2-1 से शिकस्त दी। चौथे मैच में रैंपस स्कूल ने एमपी इंटर कालेज बी को 2-0 से, पांचवें मुकाबले में रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम ने कुनराघाट को 2-0 से हराया।

#GORAKHPURNEWS #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jan 09, 2026, 01:09 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
GORAKHPUR NEWS



Gorakhpur News: हाॅकी में एफसीआई का दबदबा, रीजनल स्टेडियम की धमाकेदार जीत #GORAKHPURNEWS #VaranasiLiveNews