UP: ट्रक का पहिया चेक कर रहे बाप-बेटे को दूसरे ट्रक ने मारी टक्कर, अंधेरे में हादसा; टोल प्लाजा पर पकड़ाया

Azamgarh News:आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक्सप्रेस-वे के 204 प्वाइंट पर ट्रक रोककर पहिया चेक कर रहे बाप-बेटे को पीछे से आए दूसरे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पंजाब निवासी ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसका बेटा बाल-बाल बच गया। जानकारी के अनुसार थाना सिटी, जिला पटियाला (पंजाब) निवासी 60 वर्षीय बलवीर सिंह अपने बेटे और सह चालक पवनदीप के साथ ट्रक लेकर पंजाब से आजमगढ़ आ रहे थे। बुधवार सुबह करीब 5:30 बजे उन्होंने एक्सप्रेस-वे के 204 प्वाइंट पर ट्रक पीली पट्टी के अंदर खड़ा किया। इसके बाद वह नीचे उतरकर ट्रक का टायर और पहिया चेक करने लगे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे दूसरे ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

#CityStates #Varanasi #Azamgarh #RoadAccident #AzamgarhPolice #AzamgarhNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 13, 2026, 15:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: ट्रक का पहिया चेक कर रहे बाप-बेटे को दूसरे ट्रक ने मारी टक्कर, अंधेरे में हादसा; टोल प्लाजा पर पकड़ाया #CityStates #Varanasi #Azamgarh #RoadAccident #AzamgarhPolice #AzamgarhNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #VaranasiLiveNews