MP News: नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार पिता ने हवालात में किया ये कांड, पुलिस की सांसें फूली

बैतूल जिले के मुलताई थाना क्षेत्र में एक गंभीर मामला सामने आया है। नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किए गए आरोपी पिता ने पुलिस हवालात में आत्महत्या का प्रयास किया। फिलहाल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, डायल 112 पर एक महिला ने सूचना दी कि उसका पति उनकी 10 वर्षीय बेटी को कमरे में बंद कर अनुचित कृत्य कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खुलवाकर बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर मुलताई थाने लाया गया। थाने में पीड़िता और उसकी मां के बयान दर्ज किए गए। बालिका ने बताया कि जब भी उसकी मां घर पर नहीं होती थी, तब आरोपी उसके साथ गलत हरकत करता था और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता था। बच्ची ने यह भी बताया कि पूर्व में उसने अपनी मां को इस बारे में जानकारी दी थी, जिसके बाद आरोपी ने उसकी मां के साथ मारपीट की और धमकाया। ये भी पढ़ें-सड़क नहीं तो शादी नहीं:एक गांव ऐसा, जहां आज भी सड़कें नहीं, लोगों का दावा इसी वजह से नहीं हो रही शादियां

#CityStates #Crime #Betul #MadhyaPradesh ##betulnews#mpnews#mulatai#crimenews#pocsoact#dial112#breakingnews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 27, 2026, 16:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




MP News: नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार पिता ने हवालात में किया ये कांड, पुलिस की सांसें फूली #CityStates #Crime #Betul #MadhyaPradesh ##betulnews#mpnews#mulatai#crimenews#pocsoact#dial112#breakingnews #VaranasiLiveNews