बाप-बेटे का कत्ल: होंडा सिटी कार और पांच लाख, असद ने इसलिए दोनों को मार डाला; हमेशा साथ रखता था बटनदार चाकू
दक्षिण जिला पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी के सीआर पार्क इलाके में राकेश सूद (62) और उनके बेटे करण सूद (27) की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या करने वाले आरोपी मोहम्मद असद को ओखला एरिया से शनिवार तड़के गिरफ्तार किया गया है।उसने रुपये और होंडा सिटी कार नहीं लौटने पर पिता-पुत्र की हत्या की थी। साथ ही बचाव में आए उनके भतीजे राहुल को घायल कर दिया था। आरोपी ने पिता-पुत्र की हत्या की साजिश कई महीने पहले रची थी। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आरोपी अपनी होंडा सिटी से ओखला इलाके में छिपा था और दिल्ली बाहर भागने की फिराक में था। पुलिस आरोपी के कब्जे से चाकू बरामद नहीं कर सकी है। दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल ने बताया कि घटना की सूचना शुक्रवार रात करीब नौ बजकर 20 मिनट पर साकेत के एक निजी अस्पताल से प्राप्त हुई, जहां सीआर पार्क स्थित तारा अपार्टमेंट के तीन लोगों को उनके रिश्तेदारों ने भर्ती कराया था।
#CityStates #Delhi #DelhiDoubleMurder #DelhiMurder #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 19, 2026, 06:09 IST
बाप-बेटे का कत्ल: होंडा सिटी कार और पांच लाख, असद ने इसलिए दोनों को मार डाला; हमेशा साथ रखता था बटनदार चाकू #CityStates #Delhi #DelhiDoubleMurder #DelhiMurder #VaranasiLiveNews
